April 20, 2024

प्रतियोगिता में विनर छात्रों को किया सम्मानित

Faridabad/Alive News : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में आज विद्यालय की प्राचार्या नीलम कौशिक ने प्रार्थना सभा में संगीतमय भजन गायन और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा ने बताया की इन दोनों प्रतियोगितायों में लगभग 180 बच्चों ने भाग लिया जिनमें से पंद्रह बहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ के सहयोग से पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ के राम गुप्ता, प्राचार्या नीलम कौशिक,रविंदर कुमार मनचंदा, रेनू शर्मा, शांति , रूपकिशोर , देशराज , संजय यादव, विनोद अग्रवाल , अंजना बाला , यशा, अनीता और किरण ने छात्रा शीतल , कीर्ति, रिमझिम, साक्षी , रेनू वोहरा, निशा सहित सभी पंद्रह छात्राओं को पुरस्कार दे कर हौंसला अफजाई की।

प्राचार्या नीलम कौशिक ने इन सभी बच्चों को राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ द्वारा अगले दौर की प्रतोयोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ के राम गुप्ता का और सभी पदाधिकारियों का ऐसे सुंदर आयोजन के लिए व् बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए आभार व्यक्त किया।