April 27, 2024

शहर में महिला दिवस पर दिखेगी ‘नारी शक्ति’

Faridabad/Alive News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में सशक्त कदम बढाया है। यह जानकारी देते हुए महिला मंडल की अध्यक्ष रंजू नौलखा, सचिव ललिता बैद, कोर्डिनेटर कमला लूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बढखल की विधायक सीमा त्रिखा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला शिरकत करेंगे।

रंजू नौलखा ने बताया कि इसके अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के सुंदरतम स्वरूप को विभिन्न पोस्टरो एवं बैनरो के माध्यम से वी-कैन शीर्षक से आयोजित होने वाली देशव्यापी रैलियों में दर्शाया जायेगा और एक सशक्त अपील की जायेगी कि अगर हम साथ है तो कुछ भी असँभव नहीं है। हर कन्या को उसका अधिकार मिलेेगा और हर महिला को उसका सम्मान मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति की पहचान, नारी का परिधान (साड़ी) को सुरक्ष्ज्ञित रखते हुए आगामी 8 मार्च 2018 को रैली से पूर्व सांय 4.15 बजे से 4.30 बजे तक एक दिन, एक साथ, एक समय में हजारो की संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर सशक्तिकरण का संदेश जन जन तक पहुंचायेग और इसका विश्व कीर्तिमान बनेगा। उन्होंने बताया कि इसी के साथ रैली से पूर्व महिला सशक्तिकरण सेमिनार का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें एक ऐसी महिला को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा जिसने कठिन परिस्थितियो में संघर्षो का सामना करते हुए शून्य से शिखर तक का सफर तय किया हो और अपनी पहचान बनायी हो।

श्रीमती बैद व श्रीमती लूनिया ने बताया कि विशेष ज्ञातव्य है कि 4.15 से 4.30 बजे के दौरान नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ साध्वी प्रमुखाश्री कनकप्रभाजी द्वारा रचित प्रेरणागीत का संगान होगा। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात साध्वी प्रमुखाश्रीजी के मंगल संदेश के वाचन एवं अ.भा.ते.म.म की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा के लिखित आव्हान के साथ ही किसी गणमान्य व्यक्ति द्वारा हरी झंडी के रूप में जैन ध्वजा दिखाकर रैली का शुभारंभ किया जायेगा।

रंजू नौलखां अध्यक्ष अ.भा.ते.म.म ने बताया कि देशभर में फैली अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की लगभग 425 शाखाओ में रैली को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है और बहिने जोर शोर से आयोजन की तैयारियो में जुटी हुई है। रैली के दौरान चारो और नारी सशक्तिमान के नारे गुंजायमान होंगे जिसकी सभी तैयारियंा पूर्ण कर ली गयी है।