April 24, 2024

महिला को जान से मारने की धमकी

Faridabad/Alive News : दहेज उत्पीडऩ के मामले में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ  दहेज प्रताडऩा व जान से मारने की धमकी देने पर थाना एस.जी.एम नगर में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष से उसका पति, ससुर व जेठ सहित परिवार के अन्य लोग उससे दहेज के लिए परेशान करने लगे।

पीडि़ता ने बताया कि उसके माता-पिता ने अपनी समर्थ के अनुसार शादी में खूब दान-दहेज दिया था लेकिन अब उसके ससुराल के लोगों का लालच और बढ़ गया है वो उसे दहेज न लाने पर उसके साथ मारपीट करते हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृति कुर्कम करता था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्यवाही शुुरू कर दी है।