April 19, 2024

इस्माइलपुर रोड से शराब का ठेका बंद कराने के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं

Faridabad/Alive News : सराय ख्वाजा क्षेत्र के इस्माइलपुर रोड पर शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने रोड जाम कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा।

महिलाओं का कहना है कि ठेके पर शराब पीने के बाद हर रोज झगड़ा व छेड़खानी की घटनाएं होती हैं। इससे क्षेत्र की शांति भंग होती है। महिलाओं के जाम लगाने की सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं टस से मस नहीं हुईं।

करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। वार्ड-25 पार्षद पति एवं समाजसेवी रवि भड़ाना रवि भड़ाना मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि 15 अगस्त के बाद ठेका बंद करा दिया जाएगा। काफी देर तक महिलाएं हंगामा करती रहीं। समझाने बुझाने के बाद महिलाओं ने जाम खोला।

इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।इस मौके पर रामकुमार भड़ाना, राहुल, ममता, सुनीता, अनिल, सूरज सैकड़ो महिला मौजूद थी।