March 29, 2024

‘महिला संगठन संस्था’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Faridabad/Alive News : नंगला सोहना रोड़ स्थित राधा स्वामी संगठन में ‘महिला संगठन संस्था’ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में पूर्चांचल फरीदाबाद, जन कल्याण भ्रष्टाचार निरोधक ट्रस्ट एवं उपभोक्ता अधिकार संगठन जैसी संस्थओं ने भी अपना पूरा सेहयाग दिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में वार्ड न.-9 के पार्षद महेन्द्र भड़ाना व विशिष्ट अतिथि वरूण सौकुन मौजूद रहे।

महिला संगठन ने अतिथियों को पुष्प बुके भेंट कर स्वागत करते हुए आभार जताया। इस मौके पर महिला संगठन की अध्यक्ष माधवी सक्सेना ने कहा कि विश्व की प्रत्येक महिला के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

आज के समय में महिलाएं देश के विकास में पुरूषों के बराबर योगदान कर रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं। बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीथारमन भी महिला ही है। मुख्यातिथि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को बहुत महत्व दिया जाता है।

इस क्रम मे जिन महिलाओं ने समाज की जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य किया है वे तो प्रशंसा की पात्र हैं। जिनसे समाज की अन्य महिलाओं व संस्थाओं को प्रेरणा लेनी चाहिये। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता’।

जिसका मतलब है जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में महिलाओं के साथ इव टीजिंग और सेक्सुअल हैरसमेंट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसके साथ हमें यह अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के साथ हो रही ऐसी वारदातों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

इस मौके पर सुरेन्द्र कीना, राजकुमार, राजेश, राकेश धीमान, आलोक, विवेक, नवनित, जीतेन्द्र अधाना, नुपुर दास, भावना धवन, ईशिका, रानी पाठक, सुषमा शर्मा, नीलकमल वीज, नीतू इत्यादि मौजूद रहे।