April 24, 2024

घर से लेकर समाज तक को जोडऩे का काम करती है महिलाए : विकास चौधरी

Faridabad/Alive News : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के संयोजन में आज महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फरीदाबाद के नहरपार स्थित भारत कालोनी की जीवन वाटिका सहित किसान मजदूर कालोनी, रामनगर, इंद्रा कालोनी, ए.सी. नगर, कृष्णा कालोनी, पटेल नगर, सेक्टर-17 बाईपास, सेक्टर-8 प्रेम नगर आदि जगहों में आयोजित इस महिला सम्मान समारोह में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ समाजसेवा के कार्याे में बढ़-चढ क़र भाग लिया। कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों की संख्या में महिलाओं को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्र में आयोजित ये पहले ऐसे कार्यक्रम थे, जहां इतनी बड़ी तादाद में महिलाओं को सम्मानित किया गया हो। कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ क़र भाग लिया तथा वर्षाे से कांग्रेस की सेवा कर रही महिलाओं के चेहरे पर इन समारोहों को लेकर विशेष मुस्कान थी क्योंकि वर्षाे से पार्टी की सेवा करने के बाद उनके जीवन में यह पहला अवसर था, जब मंच पर उन्हें सार्वजनिक तौर पर सम्मानित किया गया, जिसको लेकर उन्होंने कार्यक्रम आयोजक विकास चौधरी को खूब शुभाशीष दिया।

समारोह का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर के दिशा-निर्देशानुसार इस वर्ष को संघर्ष दिवस के रुप में मनाने को लेकर किया गया। जीवन वाटिका में आयोजित समारोह में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायनों में महिलाओं के हितों की पार्टी है, जबकि सत्तारुढ़ भाजपा ने चुनावों से पूर्व महिलाओं के समक्ष अनेकों लुभावने वायदे कर महिला वर्ग को गुमराह करने का काम किया था, लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा राज में आज महिला ही सबसे ज्यादा दुखी प्रताडि़त है।

उन्होंने महिला शक्ति को नमन करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, यूपीए चेयरपर्सन रही सोनिया गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की महिला हितैषी सोच का परिणाम है कि आज देश में महिला पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए देश की उन्नति में अपना अहम् योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसी भी सरकार के गठन में महिलाओं की विशेष भागेदारी रही है और आज महिलाओं का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ रहा है, जिससे वह दिन दूर नहीं, जब देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और महिलाओं को पूर्व की भांति पूरा मान सम्मान मिलेगा क्योंकि महिलाएं ही है, जो घर से लेकर समाज तक को जोडऩे का काम करती है और आज भारी तादाद में इन महिलाओं ने इस कार्यक्रम में आकर यह साबित कर दिया कि वह भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त है।

इस मौके पर मोनिका मलिक प्रधान, लाडो प्रधान, मालती प्रधान, सरला भामोत्रा, कमलेश रानी, सरिता शर्मा, गीता बाली, सुशीला, सुरेश कश्यप, खुशबू रानी, पूजा रानी, ललिता अग्रवाल, नीतू सिंह, फरदीन, प्रीति कुमारी, पिंकी रानी, सविता, दिनेश, कमला, नाजमा, सरीना, अंजू, सरस्वती, चांदनी, रायसीना, नूरनिशा, मुस्कान सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।