March 28, 2024

अंग्रेज़ी भाषा को रोचक बनाने के लिए डी.सी.मॉडल स्कूल में वर्कशॉप का आयोजन

Faridabad/Alive News : सैक्टर-9 स्थित डी.सी.मॉडल स्कूल में अंग्रेज़ी भाषा को रोचक बनाने के लिए नए तकनीकी साधनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए ओरिएंट ब्लाच्क्स्वान प्रकाशन से प्रशिक्षक तथा उत्पाद विशेषज्ञ सुगंधा शर्मा की अध्यक्षता में एक वर्कशॉप का आयोजिन किया गया। इस वर्कशॉप में स्कूल के अध्यापकों को अंग्रेज़ी भाषा को तकनीकी साधनों के द्वारा कैसे रोचक और इफेक्टिव बनाया जाता है, के बारे में समझाया।

सुगंधा शर्मा ने अध्यापिकाओं को स्मार्ट कक्षाओं में अंग्रेज़ी भाषा को रोचक बनाने हेतु नए तकनीकी साधनों के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। विद्यालय के संचालक पवन कुमार गुप्ता ने गरम जोशी से बुके देकर सुगंधा शर्मा का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ अध्यापिका मिनाक्षी डुडेजा के नेतृत्व में हुआ।

भावी सत्र में इसका लाभ विद्यार्थियों को मिले तथा बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करें, इसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने इस कदम की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ज्योति गुप्ता ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और शुभकामनाएं दी।