April 26, 2024

शान्ति स्कूल में विश्व प्रसिद्ध ओडिसी डांसर राहुल करेंगे दर्शको को मंत्रमुगध

Palwal/Alive News : विश्व प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक पंडित राहुल आचार्य 19 जनवरी को प्रात: 09:30 बजे स्थानीय सैक्टर-2 स्थित शान्ति पब्लिक स्कूल में अपनी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति देंगे।

18 Jan. Photo-5A

उक्त जानकारी देते हुए डी.ए.वी. कॉलेज फॉर गल्र्स, यमुनानगर की प्राचार्या एवं हरियाणा स्वर्ण जयंती के अंतर्गत स्पिक मैके की प्रदेश समन्वयक डॉ. सुषमा आर्य ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक पंडित राहुल आचार्य की ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति का उक्त कार्यक्रम हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव के अंतर्गत स्पिक मैके(सोसायटी फॉर दा प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चरल अमंगस्ट यूथ)के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।