April 20, 2024

असाध्य रोगों की एक दवा है योग : शास्त्री

Faridabad/Alive News : असाध्य रोगों से निजात की एक दवा है योग। ऋषि मुनियों की धरोहर और भारतीय संस्कृति की पहचान है योग विद्या। यह बात सैक्टर-19 स्थित आर्य समाज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चश्मों से मुक्ति प्रयास शिविर शिविर में साधकों को संबोधित करते आचार्य अमन ङ्क्षसह शास्त्री ने कही।

उन्होंने कहा कि योग के द्वारा हम हर प्रकार की बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं बशर्ते योग को प्रतिदिन किया जाए तथा खान-पान पर संयम बरता जाए। आज के फास्ट फूड खाने ने शरीर की पाचन क्रिया को प्रभावित किया है। व्यस्थता के चलते हम इनका सेवन तो कर लेते हैं इसके दुष्परिणामों से अनभिज्ञ होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन नेत्र से संबंधित व्यायाम व प्राणायाम करने से बच्चों की आं ाों से चश्मा उतारा जा सकता है।

इसके उनके पास प्रमाण है, इसे चिकित्सा विज्ञान मानता तो है लेकिन प्रमाणित नहीं करता। शास्त्री ने कहा कि हम विश्व में योग को फैलाने में आगे रहे है। आज भौतिकता को छोड़ विदेशी लोग योग से जुड़कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इससे मानसिक तनाव व शरीर में स्फूर्ति का संचार होता है। उदर से उत्पन्न होने वाली बीमारियां नष्ट हो जाती है।

इसलिए हमे योग को अपनाने की आवश्यकता है। शास्त्री ने कहा कि जो चमत्कार चिकित्सा विज्ञान नहीं कर सका व योग व प्राणायाम से संभव है, क्योंकि योग के द्वारा हम आत्मा को परमात्मा से भी मिलाने का रास्ता खोज सकते हैं।