April 26, 2024

युवा कार्यकर्ता हैं पार्टी की रीढ़ की हड्डी : गार्गी कक्कड

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा फरीदाबाद जिला ईकाई ने पार्टी द्वारा दिये गये आदेशानुसार आजीवन सहयोग निधि के रूप में 1 लाख रूपये की राशि जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी गार्गी कक्कड एवं वरिष्ठ उपमहापौर व जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी को जिला कार्यालय सैक्टर-9 में सौपी। इस राशि को भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र फौजदार, महामंत्री गौरव शर्मा जिला कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र विधूडी, सुबोध भडाना, ने भाजपा पदाधिकारियों को सुपुर्द किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का संगठन काफी मजबूत है और यह सदैव पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पार्टी के हर कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग देकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करते है जिसके लिए भाजपा युवा मोर्चा की पूरी टीम का आभार जताते है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, मीडिया प्रभारी रविन्द्र फौजदार ने कहा कि इस कार्य का सबसे अधिक श्रेय महामंत्री गौरव शर्मा को जाता है जिन्होंने पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से इस कार्य को पूरा किया।

भाजपा युवा मोर्चा के एक-एक पदाधिकारी, कार्यकर्ता से मिलें एवं उनसे यह राशि एकत्रित की जिसके लिए हम विपिन गुप्ता का भी आभार जताते हैं। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी गार्गी कक्कड, जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का पदाधिकारी व कार्यकर्ता रीढ है और भाजपा ने सदैव इनको मान सम्मान दिया है, जिसके चलते आज भाजपा से जुडने को युवा वर्ग उत्साहित है जिसका श्रेय भाजपा युवा मोर्चा को भी जाता है। इस अवसर पर सभी ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।