April 26, 2024

युवा राजपूताना संगठन ने जोश से मनाया स्थापना दिवस

Faridabad/Alive News : युवा राजपूताना संगठन ने संगठन का स्थापना दिवस बडी धूम धाम से मनाया। जिसका आयोजन संगठन के संरक्षक सदस्य तरूण सिंह तंवर द्वारा किया गया। संगठन नेे स्थापना दिवस के मौके पर अपनी दो और मजबूत टीमों पल्ला जोन और सेहतपुर टीम का गठन भी किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में राज ऋशि मुकुंद जी महाराज, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदीप राणा समाजसेवी, ठा.किरन पाल सिंह (मथुुरा), एस.पी. राघव (नोएडा), रवि तौमर (जिला अध्यक्ष बजरंग दल दिल्ली), क्षत्राणी रेणु चैहान, क्षत्राणी शिखा सिंह चैहान एवं राजपूत समाज की अन्य गणमाण्य हस्तियां उपस्थित थी।

इस मौके पर मुख्यातिथि को राम दरबार स्मृति चिन्ह के रूप में भेट किया गया। मुकुंद जी महाराज ने युवाओं को इतिहास की जानकारी देते हुए अपने विचारें से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। संरक्षक सदस्य कमल सिंह तंवर युवाओं को संगठन के उद्देश्य स्वस्थ शिक्षा और रोजगार पर अधिक से अधिक काम करने के लिए प्रेरित किया। क्षत्राणी शिखा चैहान और रेणु चैहान ने संगठन से महिलाओं को जोडऩे का सुझाव दिया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर फूलों की होली खेली।

संगठन ने पल्ला जोन से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तरूण तंवर, उपाध्यक्ष सतेन्द्र चैहान, महासचिव अंकित चैहान, सचिव प्रदीप, संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, कोशाध्यक्ष विनोद चैहान और सेहतपुर टीम से अध्यक्ष राहुल विशिष्ठ, उपाध्यक्ष अरूण चैहान, महासचिव अरवीन्द रावत, सचिव कर्ण चैहान, संगठन मंत्री प्रदीप सिंह, कोशाध्यक्ष अशोक चैहान एवं अन्य सदस्यों को पगडी पहनाकर और नियुक्ति पत्र देकर सभी को जिम्मेदारी दी।