May 8, 2024

युवा शक्ति रखती है परिवर्तन की ताकत : तरुण तेेवतिया

Faridabad/Alive News : इंडिया यूथ कांग्रेस द्वारा कराई गई चुनावी प्रक्रिया के बाद फरीदाबाद में यूथ कांग्रेस के चुने गए जिला अध्यक्ष तरुण तेेवतिया ने जिले के सभी युवा कांग्रेसियों का आभार व्यक्त किया है। तरुण तेवतिया ने कहा कि जिले में कांग्रेस समर्थित युवाओं ने चुनावी प्रक्रिया में उनका पूरा सहयोग दिया और उन्हें विजयी बनाया। उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जिम्मेवारियां काफी बढ़ गई हैं। उनकी सोच सभी को साथ लेकर चलने की है, इसलिए जिले के सभी कांग्रेस समर्थित युवाओं काे साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक लोगों तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाया जाएगा और लोगों को कांग्रेस में शामिल कर जिले में संगठन के विस्तार का काम किया जाएगा। युवा शक्ति परिवर्तन की ताकत रखती है, इसलिए उनका मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर रखने का होगा। अपनी इस जीत पर उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, विधायक ललित नागर, विजय प्रताप, लखन सिंगला और जगन डागर का धन्यवाद किया।